बिहार के आरा में महिला ने मंडप में दूल्हे की चप्पलों से की पिटाई, जानें पूरा मामला

देश बिहार
Spread the love

आरा। अजीबो गरीब खबर बिहार के आरा से आयी है। यहां दूसरी शादी रचा रहे पति की पहली पत्नी ने बीच मंडप में चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर मौजूद लोग आश्चर्यचकित होकर देखते ही रह गये। महिला ने लड़की पक्ष और लड़का पक्ष दोनों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।

वहीं लड़की वालों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि लड़के की पहले भी शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद लड़की वाले बिना शादी किये वापस लौट गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर की है। आयर-बलिगांव निवासी शिव शर्मा का पुत्र सिरमन शर्मा धूमधाम से शादी करने आया था। विश्वकर्मा मंदिर में बैंड-बाजा, मंत्र उच्चारणों के साथ सिरमन की शादी हो रही थी। बाराती खाना खा रहे थे, तभी अचानक सिरमन (दूल्हा) की पहली पत्नी अपने बच्चे को लेकर पहुंच गई। पहली पत्नी को देख दूल्हे का होश उड़ गया। वह कुछ बोलता इससे पहले पहली पत्नी ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। वह इतनी आक्रोशित थी कि दूल्हे को पहले चप्पल से पीटा, फिर उसका बाल खींचकर जमकर पीटा।

जानकारी के अनुसार पहली पत्नी सिरमन शर्मा से 8 साल पहले युवक की शादी हुई थी। शादी से दो बच्चे भी हुये। वह बिना तलाक लिए और बिना कोई सूचना दिये चोरी-छिपे विश्वकर्मा मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था। इसकी सूचना एक रिश्तेदार से मिली थी।