दुनिया का नजरिया बदलने एक साथ आ रही है हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्‍हा दुनिया का नजरिया बदलने के लिए एक साथ आ रही है। एक महिला केवल किसी संख्या के आधार पर आंकी जाने की तुलना से वास्तव में बहुत अधिक सुंदर होती है। यही संदेश हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आनेवाली फिल्म ‘डबल एक्सएल’ से दे रही है। यह फिल्म शरीर की सकारात्मकता और एक दूसरे को प्रेरणा देने वाली महिलाओं के बारे में बताती है।

इस फिल्म के जरिए हुमा अपनी होम प्रोडक्शन ‘एलिमेन3’ से फिल्म निर्माण में कदम रखने जा रही है। डबल एक्सएल में डबल फन, डबल मैजिक और डबल साइज के साथ पहली बार हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

फिल्म मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और सतराम रमानी द्वारा निर्देशित है। यह एक सामाजिक कॉमेडी है। यह टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और एलेमेन3 एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। एलीमेन3 हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और मुदस्सर अजीज द्वारा बनाई गई कंपनी है। यह उनका पहला होम प्रोडक्शन है।