आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

30 दिसंबर, 2021

मेष

महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगों को पसंद आयेगा। व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। बॉस आपके कार्यो को देखकर प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन

उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

कर्क

घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। टेंट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह

सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर पार्टनर से अनबन ना हो, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या

परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा।

तुला

बिजनेसमैन के लिए दिन फायदा दिलाने वाला होगा। महिलाएं कोई उद्योग शुरू कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण सोच विचार में रहेंगे। समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। पड़ोसी आर्थिक सहायता लेंगे। किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करें। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक

भाग्य पूरा साथ देगा। नई जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरूरत है।

धनु

मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे बखूबी निभायेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें। रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर

इंजीनियर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। गुरू की मदद से करियर को नयी दिशा मिलेगी। कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरेंगे। घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

सभी काम आसानी से पूरे होंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन

नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में कड़ी मेहनत को देखते हुए सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं घर के कामों में व्‍यस्‍त रहेंगी। बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)