आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

26 दिसंबर, 2021

मेष

घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे धन लाभ हो सकता है। जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दखलअंदाजी से दूर रहें। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। खुद को समय दें। मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में समय बर्बाद नहीं करें। जिन्दगी से सीखने की कोशिश करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ख्‍याल रखेगा।

मिथुन

आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाकात दिन बना देगी। कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क

धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर का कोई बड़ा आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और खुशी लेकर आएंगे। खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने नहीं दें। नहीं तो दिन बुझाबुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। 

सिंह

पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। जिसपर आंखें बंद करके यकीन कर करते हैं, वह भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

कन्या

अपने लिए समय निकालें। अपनी कमियों और खूबियों पर गौर फर्माएं। समर्पित दिल और बहादुरी का जज्‍बा जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। नशीले पदार्थों से दूर रहे। ऐसा करना स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है। आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

तुला

किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। इससे कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा है।

वृश्चिक

नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। धन को बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत नहीं हों। तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से दिन बेहतर हो सकता है।

धनु

खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पना में कोई खूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं। दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो, लेकिन शाम किसी वजह से धन खर्च हो सकता है। बढ़िया दिन है। जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी। आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर

धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है। हो सकता है गुस्सैल स्वभाव के कारण पैसा कमाने में सक्षम नहीं हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे। अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में दिक्‍कत महसूस करेंगे। सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

कुंभ

निराशावादी रवैये से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

मीन

लघु उद्योग करने वालों को किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। यह फायदेमंद भी साबित होगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।                    

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)