21 दिसंबर, 2021
मेष
पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके सामने आयेंगे। भविष्य के लिये बनायी योजना पर कुछ सोच-विचार करेंगे। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
वृष
व्यापार के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता जरूर हासिल होगी। किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं, तो कर सकते है। किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
मिथुन
मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कामकाज को पूरी सावधानी से करें। दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। गुस्से पर काबू रखे। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क
सोच सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह
जिससे भी मिलेंगे, वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ गेम खेलकर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी।
कन्या
मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मबल सफलता की कुंजी साबित होगी। बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला
मन में नए-नए विचार आएंगे। कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है। समाज में नाम होगा।
वृश्चिक
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी रुझान होगा। शत्रु हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। अचानक से किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।
धनु
रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे।
मकर
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे प्रसन्न रहेगा। सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। काम अपने आप बनते चले जायेंगे।
कुंभ
सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। बेस्ट फ्रेंड से बात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है।
मीन
घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)