हटिया-पुरी एक्सप्रेस का बदला है रूट, जानें डिटेल

झारखंड
Spread the love

रांची। संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-टिटिलागढ़ रेल खंड के अंतर्गत संबलपुर एवं हीराकुद स्टेशन के बीच पटरियों का दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इसकी वजह से हटिया-पुरी-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 08 दिसंबर, 2021 से 14 दिसंबर, 2021 तक अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा, सरला, संबलपुर, संबलपुर सिटी, रेढ़ाखोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, सरला, संबलपुर सिटी, रेढ़ाखोल होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 08 दिसंबर, 2021 से 14 दिसंबर, 2021 तक अपने निर्धारित मार्ग रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी, संबलपुर, सरला, झारसुगुड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी, सरला, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।