चुनाव सुधार बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में आज भी हंगामा जारी है। आज संसद का गतिरोध खत्म करने के लिए मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें विपक्षी सांसद नहीं पहुंचे हैं। दूसरी तरफ लोकसभा में आज आधार-वोटर कार्ड लिंक और चुनाव सुधारों से जुड़ा बिल पेश होना है, जिसका असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया है। फिलहाल लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है।

चुनाव सुधार बिल लोकसभा में पेश हुआ। किरण रिजिजू ने बिल पेश किया। बिल पेश होने पर विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित हुई।

संसद में जारी गतिरोध पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष लखीमपुर मामले पर चर्चा करना चाहता है। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित हो गई। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।