झारखंड में इस वजह से दिख रहे बादल, तापमान में 3 डिग्री तक आएगी गिरावट

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आकाश में बादल छाये हुए हैं। इसकी वजह से राज्‍य में अगले दो दिन रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी हवा के मिलन के कारण आकाश में बादल छाये हुए हैं। पूर्व से आने वाली हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है। इसका पश्चिमी हवा से मिलन होने के कारण बादल बन रहे हैं।

आनंद के मुताबिक इसकी वजह से बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। इसके बाद भी गुमला, रांची, लोहरदगा आदि जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। रविवार से बादल छंट जाएंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी बढ़ने की उम्‍मीद है।