डॉ कुरील बनें महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति

अन्य राज्य देश
Spread the love

रायपुर। डॉ राम शंकर कुरील को छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का पहला कुलपति बनाया गया है। इस संबंध में राज्‍यपाल सह कुलाधि‍पति अनुसुईया उइके ने 8 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि राम शंकर कुरील को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलपति नियुक्त करती हूं। उनका कार्यकाल उपलब्धियां और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

डॉ कुरील वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नाएडा इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टीकल्चर टेक्नोलॉजी के डायरेक्‍टर थे।

जानकारी हो कि डॉ कुरील झारखंड के रांची स्थित बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं। वे देश के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक हैं।