पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट, दो की मौत; बाथरूम में मिला बॉम्बर का क्षत-विक्षत शव

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में हुए धमाके में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल के बाथरूम में हुआ। चार लोग घायल हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एक शव अभी भी बाथरूम में मौजूद है, जो बॉम्बर के होने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वे लुधियाना जा रहे हैं। बकौल चन्नी, राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इस कारण राष्ट्र विरोधी ताकतें ऐसा कर रही हैं।