राजकुमार राव और पत्रलेखा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड वायरल, आज लेंगे सात फेरे

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ आज ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस स्टार कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई बीते रात चंडीगढ़ में हुई। जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

अब इस कपल का वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इनकी शादी की तारीख और वेन्यू लिखा नजर आ रहा है। इस नीले रंग के इस कार्ड में लिखा है, ‘राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 15 नवंबर को यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और फिर मंगलवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।