केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर की पुस्तक का विमोचन

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक ‘मानवधिकार एक परिचय’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने रांची आवास में किया। डॉ रणधीर कुमार की यह चौथी पुस्तक है, जिसका प्रकाशन संकल्प प्रकाशन ने किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा ऐसी पुस्तक समाज में जागरुकता लाने का कार्य करती है। उन्हें उनके अधिकारों को लेकर सजग बनाती है।

डॉ रणधीर ने कहा कि यह पुस्तक मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता, अध्ययनरत विद्यार्थी और आम जनमानस के लिए बेहद ही उपयोगी है। इस पुस्तक में मानव के मूलभूत अधिकार जैसे मानवधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना अधिकार, निजता का अधिकार, बाल अधिकार, महिला अधिकार एवं अन्य को बेहद ही बारीकी के साथ संक्षिप्त में विश्लेषण किया गया है। आम व्यक्ति भी इस पुस्तक को पढ़ कर अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकते हैं। डॉ रणधीर कुमार द्वारा प्रकाशित यह चौथी पुस्तक है। पुस्तक का प्रथम संस्करण अनुराधा प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई थी। डॉ रणधीर ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को अपनी लिखित अन्य पुस्तकें एक उड़ान, कंफेशनल पोइट्री भी भेट किया।

ज्ञात को ही डॉ रणधीर कुमार गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के नईटांड़ निवासी दीनदयाल प्रसाद और सावित्री देवी के पुत्र है। डॉ कुमार आरकेडीएफ विश्विद्यालय से  इंग्लिश लिटरेचर मे पीएचडी हैं। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से अंग्रेजी लिटरेचर से इंटेग्रेटेड एमए की शिक्षा हासिल की है। छात्र जीवन मे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डॉ कुमार कई राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्य सचिव के हाथों मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हो चुके हैं।