आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

08 नवंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 01.16 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात्रि के 06.49 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 03.28 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.00 से 09.21 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष

किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन

दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा।

कर्क

मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धनलाभ होने वाला है। जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हालांकि समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

सिंह

कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला

कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़े। छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। डॉक्टर नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। छात्र किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें।

मकर

दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं।

कुंभ

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फील्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन

दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।