22 नवंबर, 2021
मेष
कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय के काम धीरे-धीरे ही सही समय रहते पूरा जरूर हो जाएंगे। रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा।
वृष
किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्त-परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।
मिथुन
दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। सारे काम आसानी से पूरे होंगे।
कर्क
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने नहीं रखें। विवादों में पड़ने से बचें वर्ना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।
सिंह
दिन मिलाजुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा कि तनाव की स्थिति नहीं बने। अपनी सूझबूझ से व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या
दिन खुशियां लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त हो जायेगा। समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है।
तुला
दिन मिलाजुला रहेगा। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है, जिससे परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।
वृश्चिक
दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका काम अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।
धनु
दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। शांत मन से काम करेंगे तो फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
मकर
दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।
कुंभ
दिन बेहतरीन रहने वाला है। इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।
मीन
दिन शानदार रहने वाला है। चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा। उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।