राजधानी रांची में नये संक्रमितों और सक्रिय मरीजों की संख्या में आई कमी, आइये जानें-पूरे राज्य का हाल

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। पर इसका कतई यह मतलब नहीं है कि आप सतर्कता छोड़ दें। पिछले सप्ताह तक लगातार दर्जन भर के करीब रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है।

गुरुवार को रांची में दो सक्रिय मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी 50 के करीब पहुंच गई है। पिछले सप्ताह सक्रिय मरीजों की संख्या सौ को पार कर गई थी। गुरुवार को रांची में दो मरीज मिलने के साथ ही राज्य में सात संक्रमित मिले हैं। इनमें लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम से दो-दो व रामगढ़ से एक संक्रमित शामिल हैं। सात नये मरीजों के साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 349184 पहुंच गई है।

इनमें 343935 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 21 रही। इनमें 12 सिर्फ रांची से हैं। रांची में नये संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रह रही है, जिस वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या घटकर 109 हो गई है। इनमें रांची में 51, पूर्वी सिंहभूम में 37 व दुमका में 12 हैं।

राज्य के अन्य जिलों में या तो सक्रिय मरीज नहीं हैं या इनकी संख्या पांच से कम है। देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, सरायकेला व साहिबगंज ऐसे जिले हैं, जहां सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य है। इधर, राज्य में कोरोनारोधी टीके की 2,36,86,467 डोज अब तक लग चुकी है। इनमें 1,62,93,102 लोगों को पहली और 73,93,365 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।