परिजनों को लौटाए जाएंगे कश्मीर के हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए व्यापारियों के शव

अन्य राज्य देश
Spread the love

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा मुठभेड़ की न्यायिक जांच के आदेश के बाद प्रशासन ने लोगों का रोष कम करने के लिए मारे गए दोनों व्यापारियों के शव उनके परिवारों को सौंपने का फैसला किया है। मोहम्मद अल्ताफ भट और डॉ. मुदासिर गुल उन चार लोगों में शामिल थे, जिनकी सोमवार को श्रीनगर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मौत हो गई।

दोनों के परिवारों ने दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था की समस्याओं का हवाला देते हुए उनके शवों को सौंपने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

पुलिस ने पहले कहा था कि दोनों युवकों को आतंकवादियों ने गोली मारी, लेकिन बाद में कहा गया कि वे गोलीबारी में मारे गए होंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के मुताबिक, हम परिवारों की मांगों पर गौर करेंगे। अगर कुछ भी गलत हुआ है तो हम सुधार के लिए तैयार हैं।