शादी का झांसा देकर सैनिक ने महिला कांस्टेबल से दो वर्ष तक किया दुष्कर्म

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

  • पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की लगायी गुहार

अवनीश कुमार

नवाबगंज (उत्तर प्रदेश)। शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से एक सैनिक के दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ि‍ता ने दुष्‍कर्म करने वाले सैनिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव बरेली निवासी प्रमिला देवी (पुत्री-गोपीचंद) ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह जनपद झांसी के थाना झांसी में महिला कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसने आरोप लगाया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर निवासी जॉनी (पुत्र- अवधेश सिंह पाल) ने शादी झांसा देकर करीब दो वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जॉनी इंडियन आर्मी एमएच बरेली में कार्यरत है। उसका पीड़ि‍ता के घर और सर्विस वाले स्थान पर आना जाना था।

पीड़ि‍ता ने तहरीर में कहा है कि जॉनी से शादी करने की बात करने पर उसने 7 लाख रुपये नकद और दान दहेज की मांग की। उसने पहले दहेज रहित शादी करने की बात कही थी। शादी की तीन तारीखें निकलीं, लेकिन वह उन तारीखों को आगे बढ़ाता रहा। जब पीड़ि‍ता अपने घर वापस आयी और परिजनों को आरोपी से बात करने की बात कही, तब उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ि‍ता नवाबगंज थाने आई। थाना अध्यक्ष अच्छे लाल पाल को अपने साथ घटी घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष ने आरोपी के पिता को बुलाकर पूरे दिन पंचायत और समझौता करने की बात कही। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने अब तक ना तो कोई लिखित कार्रवाई की और ना ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया है।