आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन प्रांगण में संदिग्ध अवस्था में घुमते हुये एक युवक को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी है। इसी कड़ी में आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन प्रांगण में संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त किया है।

पूछताछ के दौरान उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, इस कारण आरपीएफ ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति जाजपुर ओड़िशा का रहने वाला है। उसने अपना नाम शत्रुघ्न प्रधान बताया है। गिरफ्त में आने पर पुलिस ने उससे जानना चाहा कि वह प्लेटफार्म पर क्या कर रहा है, तब उसने पुलिस को सटीक जवाब नहीं दिया।

आरपीएफ ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया। प्लेटफार्म पर उसे संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए देखा गया। पुलिस को आशंका हुई कि वह किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से प्लेफार्म पर घूम रहा होगा। उसके पास से प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के लिए टिकट भी नहीं था।