रॉनी रॉड्रिग्स ने किया दीवाली मिलन समारोह का आयोजन

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। रौशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर सिनेबस्टर मैगजीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने मुंबई में अपने ऑफिस में एक शानदार दि‍वाली मिलन समारोह का आयोजन किया। यहां काफी सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की। इस समारोह मे सेलेब्रिटी गेस्ट में ऐक्ट्रेस आरती नागपाल, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुनील पाल, ज्योती सक्सेना, निलेश मल्होत्रा, किशोरी शहाणे वीज, दिलीप सेन और लीना कपूर हाजिर हुए।

कोरोना काल के बाद दीवाली मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आरती नागपाल ने कहा कि रॉनी ने फैंटास्टिक वर्क किया है। उन्होंने पहले सभी स्टाफ को गिफ्ट दिया। सभी को एक नजर से देखा। उनका यही जज्‍जा और उनकी दरियादिली उन्हें एक अलग और बड़ी हस्ती बनाती है। मैं उन्हें और सभी फैन्स को हैप्पी दीवाली कहना चाहती हूं।

एक्टर पंकज बेरी ने बताया कि रॉनी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने इस प्रोग्राम को दीवाली मिलन का नाम दिया है। यह बड़ा अच्छा लगा। यह उनका बड़ापन है।

लीना कपूर ने कहा कि रॉनी द्वारा अयोजित यह दीवाली मिलन समारोह मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां आरती नागपाल, पंकज बेरी और अरुण बख्शी से मिलकर अच्छा लगा। मैं सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देती हूं।