प्रयागराज मर्डर में हुआ खुलासा, एकतरफा प्यार के चलते किया गया था 4 लोगों का कत्ल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी में प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में चार लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपी पवन सरोज हत्या में शामिल था। पवन लड़की को परेशान कर रहा था। साथ ही मृतका के मोबाइल पर मैसेज भेज रहा था, ज​बकि लड़की उसे मना कर रही थी। एकतरफा प्यार के चलते ही आरोपी ने लड़की समेत परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया था।

दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड कर दिए गए थे। अंतिम मैसेज और वैज्ञानिक साक्ष्य और जांच में सहयोग न किए जाने के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के सामने पवन सरोज बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

जांच में पता चला है कि नामजद मुकदमे में मृतक पक्ष के भाई से आरोपी का विवाद था। मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। एडीजी प्रेम प्रकाश के मुताबिक, एकतरफा प्यार के चक्कर में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।