रेल यात्रियों को राहतः कल से चलेगी हटिया-झारसुगुड़ा- हटिया स्पेशल ट्रेन, पढ़ें डिटेल्स

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि रेल मंत्रालय ने 08175/08176 हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत ट्रेन 08175 हटिया- झारसुगुड़ा स्पेशल ट्रेन 12/11/2021 से प्रतिदिन हटिया से 12:50 बजे प्रस्थान करेगी एवं झारसुगुड़ा आगमन 19:55 बजे होगा।

वहीं ट्रेन 08176 झारसुगुड़ा- हटिया स्पेशल ट्रेन 12/11/2021 से प्रतिदिन झाड़सुगुड़ा से 08:25 बजे प्रस्थान करेगी एवं हटिया आगमन 15:05 बजे होगा।