बहू को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के चन्द्रवदनी में एक महिला ससुराली घर में अकेली थी तब ससुर उसके कमरे में घुस आया। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुर ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने सुबह होते ही अपने घर पर इस बारे में जानकारी दी तब परिजन उसके ससुराल पहुंचे और ससुर को पकड़कर थाने ले आए।

महिला ने थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। खबर के मुताबिक, शिवपुरी लिंक रोड निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी साल 2018 में चन्द्रवदनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सब ठीक था, लेकिन लेकिन कुछ वक्त दोनों में मनमुटाव होने लगा।

एक रात वह घर पर अकेली थी, तब ससुर ने अकेलेपन का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल इसे गंभीरता से लेकर ससुर को गिरफ्तार कर लिया।