सरस्वती विद्या मंदिर में रंगोली सह दीप सज्जा प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत

झारखंड शिक्षा
Spread the love

धनबाद। सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह में बुधवार को रंगोली सह दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों (बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग) में आयोज‍ित की गई। इसमें 138 बहनों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन मिश्र ने कहा कि रंगोली प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा एवं लोक कला है। यह भारत की विविधता और हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं को प्रकट करती है। मस्तिष्क को ऊर्जावान और सक्रिय बनाता है। साथ ही, बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मौके पर कन्या भारती प्रमुख निशा तिवारी, प्रियंका बागची, विनीता कुमारी, नमिता कुमारी, सुलेखा कुमारी, रेनू कुमारी, सुमन, तनु, सुतापा, उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा एवं पशुपति नाथ पांडे उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।