अवैध भट्ठी में लोग पी रहे थे शराब, अचानक पुलिस का पड़ गया छापा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। अवैध भट्ठी में लोग बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक पुलिस ने छापा मार दिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शराब पी रहे लोग चाहकर भी वे लोग नहीं भाग पाये। यह घटना झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव की है।

कांडी थाना क्षेत्र में पुलिस छठ महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान चलाया रही है। इस क्रम में सोमवार को लमारी कला गांव में भी एसआई सुमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां उक्त गांव निवासी शिवधारी रजवार के घर से दो लीटर महुआ दारू और एक बर्तन जब्त किया गया। एक वैट और एक बर्तन जावा महुआ सहित शराब बनाने वाले सभी उपकरण को नष्ट किया गया।

एसआई सुमन शर्मा ने कहा कि आगे भी अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान जारी रहेगा। सबसे बड़ी बात तो यह कि पुलिस ऐसे समय पर पहुंची, जब कुछ लोग शराब पी ही रहे थे। पुलिस पहुंचने की भनक पाकर शराब पीने वाले व्यक्ति भागना भी चाहे, किन्तु कोई भाग नहीं सका। वहीं एसआई सुमन शर्मा ने डांट-फटकार भी लगाया। मौके पर चौकीदार योगेंद्र पासवान के अलावे अन्य जवान भी उपस्थित थे।