झारखंड में नक्‍सलियों ने नवनिर्मित थाना को विस्फोट कर उड़ाया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

गुमला। नक्‍सलियों ने नवनिर्मित थाना को विस्‍फोट कर उड़ा दिया। बंदी के अंतिम दिन उन्‍होंने इस घटना को अंजाम दिया। थाना झारखंड के गुमला जिले के कुरूमगढ़ में बना था।

बतातें चलें कि नक्‍सलियों ने 23 से 25 नवंबर तक झारखंड सहित कई राज्‍यों में बंदी का आह्वान था। इसे लेकर सतर्कता और चौकसी बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात भाकपा माओवादी ने कुरुमगढ़ थाना के नवनिर्मित भवन को बम लगाकर उड़ा दिया। बताया जाता है कि 70 से 80 की संख्या में माओवादी कुरुमगढ़ पहुंचे थे।

शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया है। कई बड़े अधिकारियों के भी वहां पहुंचने की संभावना है।

घटना के बाद नक्‍सलियों ने वहां पर्चा भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि पोलित ब्‍यूरो सदस्‍य ईआरबी सचिव किशन दा और नारी मुक्ति संघ की नेत्री शीला दी सहित अन्‍य की गिरफ्तारी के विरोध में यह कार्रवाई की गई है।

ये है पर्चा