नागपुर: 12 साल के लड़के को शरारत पड़ गई भारी, नानी और मामी को डराने के लिए खींचा गैस का पाइप, जलकर मौत

मुंबई
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेल-खेल में ही एक 12 साल के लड़के की आग में झुलस कर मौत हो गई। हादसा सिविल लाइंस के CPWD कॉलोनी का है। दरअसल, लड़का अपनी नानी और मामी को डराना चाहता था। इसके लिए उसने रसोई घर में जाकर गैस सिलेंडर की पाइप को निकाल दिया, लेकिन पाइप हटाते ही अचानक से उस में आग लग गई और वह आग में झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में लड़के की नानी भी घायल हो गई हैं। सदर थाने के इंस्पेक्टर विनोद चौधरी के मुताबिक, लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ रहा था। जब वह डेढ़ साल का था, तभी से उसके माता-पिता अलग रह रहे थे। बच्चे की मां छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रही थी। जबकि बच्चा अपनी नानी के घर नागपुर में रहता था। उन्होंने बताया कि लड़के की नानी (60) और मामी (26) दोपहर 12.30 बजे रसोई में काम में व्यस्त थे।

तभी लड़के को शरारत सूझी और उसने सिलेंडर का पाइप खींचना शुरू कर दिया। यही शरारत उस पर भारी पड़ गई। जैसे ही उसने सिलेंडर से पाइप खींची, वैसे ही अचानक से आग लग गई और लड़का उसमें झुलस गया। लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।