म्यांमार ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को 11 साल के लिए जेल में ठूंसा

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। म्यांमार की सैन्य अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन और सेना के खिलाफ असंतोष को बढ़ावा देने के जुर्म में 11 साल जेल की सजा सुनाई है।

फेनस्टर पर देशद्रोह और आतंकवाद के दो अतिरिक्त अभियोग भी लगाए गए हैं। नए मामलों में उन्हें उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। नए आरोपों पर निर्णय आना बाकी है। फेनस्टर न्यूज पोर्टल ‘फ्रंटियर म्यांमार’ के प्रबंध संपादक हैं।

उन्हें इसी साल सैन्य तख्तापलट के बाद राजधानी यांगून के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। अमेरिका तभी से फेनस्टर की रिहाई के प्रयास में जुटा है। ताजा घटनाक्रम पर फिलहाल उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।