बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को शादी रचाने जा रही है मौनी रॉय!!

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय काफी समय से बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। ऐसे में उनकी शादी की चर्चाएं भी काफी समय से हो रही हैं।

खबरों की मानें तो अगले साल 27 जनवरी को मौनी अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि शादी कहां पर होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

यह डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। उनके गृहनगर कूचबिहार में भी एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें, सूरज दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थीं। दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी।