मढ़ई टोला मंदिर समिति ने पूर्व मंत्री सहित कई लोगों को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मड़ई टोला साड़म में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थापक सदस्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को मंदिर समिति ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्‍य लोगों को भी सम्‍मानित किया गया।

मौके पर माधवलाल सिंह ने कहा कि वर्ष 1970 में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की स्थापना कर मड़ई टोला में दुर्गा पूजा प्रारंभ किया गया था। तब युवाओं ने युद्ध स्तर पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का निर्माण एक ही रात में पूरा कर दिया था। तब से लेकर आज तक यहां निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज जो सम्मान और अपनापन समिति के लोगों ने दिया है, उससे गौरवांवित महसूस कर रहा हू्ं। भाव विभोर हूं। समिति द्वारा हमेशा ही जनहित में कार्य किए जाते रहे हैं। किसी चीज का निर्माण करना आसान है, लेकिन उसे परंपरागत तरीके से चलाना काफी मुश्किल काम है। यहां के युवा और समिति के लोगों ने पिछले 51 वर्षों से यह काम कर दिखाया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य लखनलाल तिवारी, मथुरा तिवारी, सुखदेव सिंह, लखन सिंह, हेमचन्द्र दे, खिरोधर प्रजापति, सनत प्रजापति, शमशेर सिंह, धनेश्वर तिवारी, टेकलाल पांडेय, दिनेश्वर ठाकुर सहित स्व. गणेश राम, स्व. भुनेश्वर राम, स्व. अयोध्या भंडारी, स्व. निर्मल राम, स्व. जोधा करमाली आदि के वंशजों को सम्मानित किया गया।

मौके पर विजय राम, पवन सिंह, अशोक राम, रणधीर सिंह, जगीरा सिंह, वसंत राम, धनेश्वर प्रसाद, नारायण तिवारी, राजकुमार करमाली, संजय भंडारी, बारिश आलम, आनन्द तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।