लातेहार नक्सली घटना : परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेंने

झारखंड
Spread the love

धनबाद। नक्सलियों ने भारत बंद के दौरान झारखंड में तबाही मचाई है। बरवाडीह बरकाकाना के टोरी रेलखंड पर रिचुघुटा स्टेशन समीप अप और डाउन की दोनों पटरी को उड़ा दिया।

माओवादियों द्वारा किए गए विस्फोट की वजह से कई ट्रेंनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। धनबाद रेल मंडल के रिचुगुटा एवं डेमू स्टेशन के बीच पटरियों पर ये ट्रेंने परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 18636 सासाराम-रांची ट्रेन 20 नवंबर, 2021 को अपने निर्धारित मार्ग सोन नगर, गढ़वा रोड, टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोन नगर, गया, कोडरमा, गोमोह, राजाबेरा, मुरी होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 08310 जम्मू तवी-सम्बलपुर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर, 2021 को जम्मू तवी से चलने वाली अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड, बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड, सोन नगर, गया, कोडरमा, गोमोह, राजाबेरा, मुरी होकर चलेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 08689/08699 रांची-टोरी-रांची मेमू स्पेशल ट्रेन का 20 नवंबर को रांची-लोहरदगा-रांची रूट पर चलेगी। लोहरदगा-टोरी-लोहरदगा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।