Jharkhand : करीब 3 डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का पारा

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्‍य में सबसे कम तापमान राज्‍य की राजधानी रांची में दर्ज किया गया।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्‍य के लगभग सभी शहरों में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इन दिनों मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

ऐसे आया न्‍यूनतम तापमान में गिरावट

3 नवंबर

शहर            तापमान

रांची              18.3

जमशेदपुर     19.2

डालटनगंज    17.5

4 नवंबर

रांची              15.5

जमशेदपुर     19.4

डालटनगंज    16.5

प्रमुख शहरों का तापमान