ईस्टर्न इंडिया पॉवरलिफ्ट‍िंग प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने झारखंड टीम रवाना

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। ईस्टर्न इंडिया पॉवरलिफ्ट‍िंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम कोलकाता रवाना हो गई। इसमें 25 सदस्य हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक होना है।

झारखंड की टीम में से 7 महिला खिलाड़ी और 18 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। टीम को रवाना करने के लिए झारखंड पॉवरलिफ्टर्स संघ के सदस्य स्‍टेशन पर मौजूद थे। सभी ने टीम को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।