रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में गुरुवार यानी 25 नवम्बर को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।