Jharkahnd : छठ की छुट्टी में आंशिक संशोधन, आ‍देश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने छठ की छुट्टी में आंशिक रूप से संशोधन कर दिया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग के अवर सचिव ब्रज माधव ने 8 नवंबर को जारी कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक की अधिसूचना (संख्या-6751, दिनांक-24.12.2020) द्वारा 11 नवंबर, 2021 (गुरुवार) को छठ प्रातः अर्घ्य के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया था। इसमें आंशिक संशोधन करते हुए उक्त तिथि यानी 11 नवंबर, 21 को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। कार्मिक की 21 दिसंबर, 2020 को जारी अधिसूचना के शेष अंश यथावत रहेंगे।