दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन, झारखंड को मिले गोल्ड मेडल और ये…

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। आज झारखंडवासियों के लिए खुशियों भरा दिन है। ऐसा इसलिए कि देश के सबसे बड़े भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखंड पवेलियन को फोकस स्टेट श्रेणी में स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

दिल्ली के प्रगति मैदान में पदक और प्रशस्ति पत्र झारखंड पवेलियन की तरफ से पवेलियन निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड उद्योग विभाग द्वारा लगाया गया यह मंडप झारखंड के विभिन्न विभागों और वहां के शिल्पकारों, कारीगरों और व्यवसायियों के लिए विश्व स्तर का पटल है। झारखंड पवेलियन की ओर से हम इस पदक के लिए इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन के आभारी हैं।

निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष पवेलियन में लगभग 42 स्टॉल लगाये गये थे, जिन्हें झारखंड उद्योग विभाग ने पवेलियन में आने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। उसमें झारखंड के खान एवं भूतत्व विज्ञान विभाग को प्रथम, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को द्वितीय और रांची स्मार्ट सिटी को तृतीय स्थान दिया गया। इस वर्ष मेले में झारखंड के स्टॉलों पर लगभग 20 लाख की बिक्री हुई है। आशा है कि अगले साल मेले में प्रदेश के और अच्छे संग्रह लेकर आयेंगे।