गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा, झारखंड में यह है दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। गैर-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। बढ़ी हुई कीमत 01 नवंबर से प्रभावी हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड की राजधानी रांची में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 270.50 बढ़ा दिये हैं। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपये हो गई थी। पहले इसकी कीमत 1849 रुपये थी।

गैर-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ी है। रांची में इसकी कीमत 957 रुपये है। बताते चलें कि बीते एक अक्टूरबर को भी दाम नहीं बढ़ाया गया था। तब कीमत 942 रुपये थी। छह अक्टूीबर को इसकी कीमत में 15 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद सिलेंडर का दाम 957 रुपये हो गया था।