HBD: महाभारत की द्रौपदी ने तीन बार की सुसाइड करने की कोशिश, इस सीन पर खूब रोई थीं रूपा गांगुली

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। एक्ट्रेस और सांसद रूपा गांगुली आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 नवंबर 1966 को कल्याणी में हुआ था। रूपा ने इंडस्ट्री में द्रोपदी का किरदार निभाकर घर-घर नें जगह बनाई थी।

रूपा ने साल 1992 में मैकैनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से शादी की थी। मगर ये रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और उन्होंने ध्रुव से तलाक ले लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग तक छोड़ दी थी। रिश्ते में मिली नाकामयाबी के बाद रूपा के अंदर कड़वाहट हो गई थी। उन्हें सिगरेट और शराब की लत लग गई थी। उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।

रूपा गांगुली ने सीरियल सच का सामना में बताया था कि महाभारत के समय उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इस किरदार को रूपा गांगुली ने निभाया।

चीरहरण का सीन रूपा ने पहले ही टेक में पूरा सीन किया था। वह सीन में इतनी खो गई थीं कि डायरेक्टर को एक भी रिटेक लेने की जरुरत नहीं पड़ी। सीन के पूरा होने के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोती रहीं। उनके लिए इस दृश्य को फिल्माना बेहद दर्दनाक था। बाद में तमाम लोगों के समझाने के बाद वह चुप हुईं।