पटना। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में नाम कर रहे हैं। नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 में हुआ। वे भी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। नेहा बिहार की जानी-मानी फैमिली से आती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा बिहार के कांग्रेसी नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव प्रचार और रैलियों के दौरान नेहा भी अपने पिता के साथ नजर आई थीं। नेहा ने पिता के साथ कई चुनावी दौरे किए थे। साल 2007 मे नेहा ने तेलुगू फिल्म ‘चिरूथा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में नेहा ने फिल्म ‘क्रूक’ से एंट्री की। जिसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। नेहा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था और वो एकदम से चर्चा में आ गई थीं।
बीते साल नेहा शर्मा ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो किया था। लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री पसंद की थी। इनका गाना एक हिट रोमांटिक नंबर था। नेहा, अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर’ में भी दिखी थीं। फिल्म में नेहा कमला देवी के किरदार में दिखी थी। नेहा का रोल काफी छोटा था। नेहा शर्मा ट्रेंड कथक डांसर हैं। इतना ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज से कई अलग-अलग डांस फॉर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है। नेहा शर्मा की दो और बहने हैं और एक भाई है। उनकी दोनों बहने बड़ी ग्लैमरस हैं।
वहीं एक बहन उनके साथ मुंबई में ही रहती हैं। उन्होंने भी नेहा जैसे ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। उनकी छोटी बहन आएशा शर्मा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं। खूबसूरती के मामले में आएशा भी अपनी बड़ी बहन नेहा से कम नहीं हैं।