अदरक की चाय की शौकीन लंगूर‍िया हुई चिड़ियाघर से गायब, ढूंढने पर रखा इनाम

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर प्राणी संग्रहालय गृह में टिया नाम की लंगूर‍िया अचानक गायब हो गई है। मैनेजमेंट उसे बीते 1 महीने से ढूंढ रहा है। इसे लेकर मैनेजर डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि टिया चिड़ियाघर में काफी घुलमिल गई थी। वह हर आने वाले बच्चों और परिजनों के आसपास आया-जाया करती थी। उसे पिंजरे में नहीं रखा गया था, वह पूरे प्राणी संग्रहालय में घूमा करती थी।

तिया प्राणी संग्रहालय में घूमने आने वाले बच्चों और लोगोंं के साथ खाना खाती थी और अदरक की चाय भी पीती थी। उसे चाय काफी पसंद थी। जू में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद है, इसके बाद भी टिया गायब हो गई। आशंका है कि वह किसी के साथ चली गई होगी। इससे पहले भी एक डॉग चिड़ियाघर से अचानक गायब हो गया था जो अभी तक प्राणी संग्रहालय को नहीं मिला।

मैनेजर यादव ने कहा, टिया के बारे में पक्का सुराग देने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को हम चिड़ियाघर का मुफ्त टिकट देंगे।