भैरवा जलाशय के विस्थापितों की आवाज बनेगा दुर्गा सोरेन सेना

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। दुर्गा सोरेन सेना की बैठक गोला प्रखंड की बरियातू पंचायत में पुनर्वास स्थल स्थित सामुदायिक भवन पर बिनू कुमार महतो युवा टाइगर की अध्यक्षता में 26 नवंबर को हुई। संचालन रमेश कुमार ने कि‍या। इसमें केंद्रीय नेता सुनील राज चक्रवर्ती उपस्थित हुए।

दुर्गा सोरेन सेना की बरियातू पंचायत संयोजक रामेश कुमार, अरबिंद कुमार मुंडा, अजय मुण्डा एवं सुनील कुमार महतो को बनाया गया। संगठन की मजबूती एवं उसके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भैरवा जलाशय और पंचायत में फैक्ट्रियों द्वारा विस्थापित प्रभावित लोगों के हक और अधिकार एवं नौजवानों को रोजगार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया।

मौके पर लालमोहन महतो, चंदन नायक, कुलदीप कुमार, पूरन साव, विनोद कुमार, राम लोचन महतो, रामनंदन महतो, विष्णु कुमार महतो, सुनील दांगी, आदिल इनामी, बुटल साव, साहेब राम महतो, मदन लाल मुंडा, रामप्यारी मुंडा, सुरेश मुंडा, संजय कुमार महतो भी उपस्थित थे।