यहां दीपावली पर होती है कुत्तों की पूजा, माला पहनाकर दी जाती है दावत!

दुनिया
Spread the love

नेपाल। भारत में इस बार दीपावली का त्यौहार 4-5 नवंबर को मनाया जा रहा है। 5 दिन के इस त्यौहार में रौशनी जलाई जाती है और भगवान की पूजा की जाती है। पड़ोसी देश नेपाल में भी इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इससे जुड़ी हुई परंपराएं यहां ज़रा अलग हैं।

हालांकि इस त्यौहार को नेपाल में दीपावली के बजाय तिहार कहा जाता है। तिहार के अगले ही दिन यहां कुकुर तिहार मनाया जाता है। इस मौके पर देश के कुत्तों की मौज रहती है, क्योंकि लोग उनकी पूजा करते हैं। नेपाल में भी भारत की ही तरह दीपावली 4-5 दिन का त्यौहार होता है। ऐसे में दीपावली के दूसरे दिन यहां ‘कुकुर तिहार’ मनाया जाता है। संस्कृत में कुकुर का अर्थ कुत्ता होता है। कुकुर तिहार के मौके पर नेपाल में कुत्तों की पूजा की जाती है। उन्हें माला पहनाकर तिलक भी लगाया जाता है।

खास कुत्तों के लिए व्यंजन बनाए जाते हैं और उन्हें खाने को दिया जाता है। अंडा-दूध और दही खिलाकर कुत्तों को दावत दी जाती है। नेपाल में लोगों का मानना है कि कुत्ते मरने के बाद भी अपने मालिक की रक्षा करते हैं। ऐसे में उन्हें दावत देकर संतुष्ट किया जाता है। वैसे कुत्ते ही नहीं दीपावली के 5 दिनों में बैल, गाय और कौओं की भी पूजा का रिवाज़ नेपाल में है।