नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में लगा भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज अंतिम दिन है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिनों में पहले से लगातार भीड़ बढ़ रही है। आज 40 से 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।
व्यापार मेले के अंतिम दिन विशेष ऑफर मिलने की संभावना अधिक रहती है। मेले में कपड़ों से लेकर पेंटिंग और घर की सजावट तक के अन्य सामानों पर छूट मिलने से लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
झारखंड, बिहार, कर्नाटक, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश के पवेलियन में हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम तक के सामान पर विशेष छूट में सामान बेचे जा रहे हैं।