शहर के घाटों में डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए छठ व्रतियों की उमड़ी भीड़

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के विभिन्न नदी, तालाब और जलाशयों में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शहर के हरमू घाट में भी भारी संख्या में लोग अर्घ्य देने जुटे।

अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्घ्‍य देकर अपने परिवार, देश और राज्‍य की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। शंख नदी, हरमू घाट, बड़ा तालाब, ठकुराईन तालाब,  सिठियो नदी घाट आदि में भारी संख्या में छठ व्रतियों संग श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार एसपी प्रियंका मीणा, डीएसपी परमेश्वर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, नगर पालिका कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार आदि लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे थे। छठ घाटों में अतिरिक्त बल को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

पूजा समिति द्वारा दूध, फल, विधि व्यवस्था, लाइटिंग और सजावट की खास व्यवस्था की गई है।