दीप सज्जा और रंगोली के माध्यम से एमबी डीएवी के बच्चों ने जाहिर की खुशी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

लोहरदगा। एमबी डीएवी स्‍कूल में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व और निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश पाठक ने कराया।

बच्चों को दीपावली का महत्व और परंपराओं के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के कक्षा सातवीं और आठवीं के बच्चों ने भाग लिया।

प्रथम स्थान शैली साहू और पलक सिंह ने अर्जित किया। द्वितीय स्थान आन्वी मेहता, तृषा मोहन व रिया सिंह ने अर्जित किया। तृतीय स्थान कोमल कुमारी व शैल कुमारी ने अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में परमित कुमार और खुशबू कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।