बिहार के सारण में पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, चार दोस्तों की दम घुटने से मौत

देश बिहार
Spread the love

छपरा। बिहार के सारण में पानी भरे गड्ढे में कार पलटने से 4 दोस्तों की दम घुटने से मौत हो गई। ड्राइवर की स्थिति गंभीर है। बताया जाता है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे कार सवार चारों बनियापुर से एकमा स्थित खानपुर दोस्त की बारात जा रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में पानी भरे गड्ढे में कार पलट गई। युवक कार के अंदर ही फंसे रह गये। थोड़ी देर में ही दम घुटने से तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।

घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चंवर की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस के अनुसार, चारों बारात जा रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि घुमावदार रास्ता होने के कारण मोड़ने के क्रम में कार अनियंत्रित हो गई और पानी में जा गिरी।

मरने वाले सभी बनियापुर के दुबे टोला के हैं। मरने वालों में बनियापुर के सिहोरिया निवासी 19 वर्षीय सुमंत ओझा, 23 वर्षीय अंकित कुमार सिंह, 21 वर्षीय धूमन ओझा, 19 वर्षीय पंकज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा चालक घायल है। कार में पांच लोग सवार थे।