बजरंग दल ने की शराब, मांस व मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर शराब, मांस व मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग बजरंग दल ने प्रशासन से की है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक शशिरंजन दुबे ने इस संबंध में कांडी थाना को लिखित आवेदन दि‍या है।

दुबे ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि लोक छठ पवित्रता के साथ मनाया जाने वाला आस्था का महापर्व है। इस महापर्व और श्रद्धालुओं की आस्था एवं श्रद्धा को देखते हुए प्रखंड भर में शराब, मांस व मछली की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की।

दुबे ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना घटने का मुख्य कारण शराब ही है। शराब, मांस व मछली पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाने से शांतिपूर्ण वातावरण में शुद्धता पूर्वक छठ महापर्व हो जाएगा। इस महापर्व के सनातन धर्मावलंबियों की आस्था व श्रद्धा को कोई ठेस नहीं पहुंचेगा।