आगरा : डॉक्टर ने किया भगवान के टूटे हाथ का प्लास्टर, जाने ये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी के आगरा के जिला अस्पताल में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पुजारी अपने लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूटने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया। उसने डॉक्टरों से गोपाल जी को जल्दी भर्ती करने को कहा और इसके लिए उसने पर्चा भी बनवा लिया। यह देखकर अस्पताल के स्टाफ की भीड़ लग गई। इसी बीच पुजारी घबरा गया और जमीन पर गिर गया।

बताया जा रहा है कि पुजारी की जिद पर सीएमएस अशोक अग्रवाल ने लड्डू गोपाल की मूर्ति का इलाज किया। पुजारी का नाम लेख सिंह है। जब लेख सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके हाथ में लड्डू गोपाल की टूटी हुई मूर्ति थी। इस बात की जानकारी अन्य हिंदू संगठनों को हुई तो वे अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। उसके बाद अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अशोक अग्रवाल तक जानकारी पर पहुंची। तब वे आए और पुजारी के संतोष के लिए मूर्ति का प्लास्टर किया। पुजारी की आस्था इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस अशोक अग्रवाल ने बताया कि पुजारी की आस्था और जिद को समझते हुए उन्होंने लड्डू गोपाल के हाथ की पट्टी की है।