युवती की संदिग्ध मौत के बाद दो समुदायों में हुआ विवाद, पुलिस पर हुई पथराव और फायरिंग

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी के आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल मच गया। युवती ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवक के साथ एक साल पहले घर से भाग कर लव मैरिज की थी। युवती का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही हंगामा मच गया। वहीं, युवक मौके से फरार हो गया। मामला आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा का है।

यहां एक युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। युवती की मौत की खबर पाकर परिजन और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद दो समुदायों में विवाद हो गया। इलाके में पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग हुई। 1 साल पहले वर्षा ने अरमान से लव मैरिज की थी। दोनों घर से भाग गए थे। कुछ दिन बाद युवक युवती के साथ शाहगंज चिल्ली पाड़ा में अपने घर रहने लगा था। फिर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

विधायकों की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर नारेबाजी की। पथराव और फायरिंग की घटना के बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और योगेंद्र उपाध्याय थाने पहुंच गए।