रिलीज हुई अभिनेत्री कंचन भोर की हि‍न्दी अलबम ‘जिस्म को जिस्म से’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री कंचन भोर की हाल ही में ‘जिस्म को जिस्म से’ हिन्दी अलबम रिलीज हुई। जल्द ही उसकी पहली हिंदी फिल्म ‘रेड’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म के सह अभिनेता कृष्णा अभिषेक और अभिजीत श्वेतचंद्र है। शक्ति कपूर और कमलेश सावंत जैसे दिग्गज कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।

इस फि‍ल्म को चंद्रकांत पवार ने प्रस्तुत किया है। अशोक त्यागी ने दिग्दर्शन किया है। इसके प्रोड्यूसर रेखा सुरेंद्र जगताप, राजीव चौधरी और जगन्नाथ वाघमारे हैं।

एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट पर कंचन भोर काम कर रही है। आने वाले समय में वह भी दर्शकों के समक्ष होगा।