अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई एक्शन फि‍ल्म ‘योद्धा’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फि‍ल्म ‘शेरशाह’ के साथ एक्शन जॉनर में जबरदस्त अभिनय के साथ सबको अपने हुनर से चौकाया था। इसके बाद प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दर्शकों की उत्सुकता को देख धर्मा प्रोडक्शंस ने धर्मा रोस्टर के दो नए निर्देशक के साथ अपनी पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी ‘योद्धा’ की घोषणा की है। इसका निर्देशन सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा करेंगे।

फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फि‍ल्म के अन्य मुख्य कलाकारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।